Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्राइवेट शिक्षक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

प्राइवेट शिक्षक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था दिवांकर, मां से हुआ था विवाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्राइवेट शिक्षक ने मां से विवाद होने के बाद रात में साड़ी से पंखे के कुंदे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला माधौगंज निवासी प्राइवेट शिक्षक दिवांकर यादव (२४) पुत्र अनिल यादव का शव कमरे में पंखे के लिए लगे हुक पर लटका हुआ मिला। सुबह जब उसकी मां सुनीता देवी दूध लेकर लौटीं तो कलेजे के टुकड़े को फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। युवक द्वारा आत्महत्या की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया दिवांकर पास ही यूनिसन वर्ल्ड एकेडमी में पढ़ा कर परिवार का भरण पोषण में सहयोग कर रहा था। जबकि उसका पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। दीवाली पर अनिल घर आये थे और घर की मरम्मत के लिए कार्य प्रारंभ करा दिया था। पिछले सप्ताह दिल्ली चले गये। बताया जाता है कि घर पर चल रहे काम को लेकर दिवांकर की मां ने रविवार सायं कुछ कहा सुनी हो गई थी। जिससे दिवांकर क्षुब्ध हो गया। रात ११ बजे तक सब लोगों ने टीवी देखी और फिर शो गए। लेकिन सुबह शव लटका देख कोहराम मच गया।